मुख्य स्टेशन परिसर की हुई सघन चेकिंग 

जबलपुर, नवभारत। जीआरपी थाने से मिली जानकारी अनुसार विगत 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था, जिसे लेकर प्रतिवर्ष इस दिन को हिन्दू संगठनों द्वारा शौर्य दिवस एवं मुस्लिम संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया जाता है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं पिछले कुछ समय से हो रही आतंकवादी, अवगाववादी, साम्प्रदायिक घटनाओ एवं 10 नवंबर को दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना आदि के दृष्टिगत रखते हुए 06 दिसंबर को विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन के क्षेत्राधिकार के संवेदनशील क्षेत्रों जैसे पार्किंग एरिया, मुसाफिरखाना, यात्री ट्रेनों में आरपीएफ एव रेलवे विभाग से समन्वय कर डॉग स्कॉट एचएचएमडी से सघन चौकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया था।

Next Post

परी बाजार में सजेगा संस्कृति और सशक्तिकरण का संगम

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। नवाबी शहर की विरासत और आधुनिक सशक्तिकरण की सोच को साथ लिए परी बाजार हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारम्भ गौहर महल में होने जा रहा है. यह आयोजन 11 दिसंबर से किया जा रहा है, जो कि 14 दिसंबर तक चलने वाला है. शनिवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में फेस्टिवल […]

You May Like