एफपीआई ने फरवरी में की 37,847 करोड़ रुपये की लिवाली

मुंबई, 01 मार्च (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार में 37,847 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

शुद्ध लिवाली लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में 22,615 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। अक्टूबर 2025 के बाद यह पहला मौका है जब एफपीआई ने इक्विटी में शुद्ध रूप से लिवाली की है।

डेट में भी उनका निवेश 18,791 करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 3,896 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 337 करोड़ रुपये रहा है।

दो महीने बाद एफपीआई लिवाल दिख रहे हैं। इससे पहले जनवरी में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में 29,071 करोड़ रुपये और दिसंबर 2025 में 38,721 करोड़ रुपये की शु्द्ध बिकवाली की थी।

 

Next Post

वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 28 रुपये महंगा

Sun Mar 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने होली से ठीक पहले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं जबकि घरेलू सिलेंडर के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में […]

You May Like