गर्लफ्रेंड पर खर्च के लिए एम्स में मंगलसूत्र लूटा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।एम्स अस्पताल की लिफ्ट में महिला कर्मचारी से गले से झपटे मंगलसूत्र को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को बागसेवनियां थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया.

पुलिस की पकड़ में आए आरोपी की पहचान सुनील मीणा (25) निवासी जिला बारा राजस्थान के रूप में की गई. आरोपी छात्र नर्सिंग का छात्र है. उसने मंडीदीप में रहने वाले अपने एक दोस्त पुष्पराज सोनी के पास चोरी का मंगलसूत्र पहुंचा दिया था. पुलिस ने मामले में सुनील के दोस्त पुष्पराज को भी आरोपी बनाया और मंगलसूत्र बरामद किया. आरोपी सुनील मीणा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड पर ख़र्चा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया. गाड़ी, मोबाइल और मेट्रो सिटी लाइफस्टाइल के शौक के चलते उसने कई दोस्तों से रूपए भी उधार ले रखे थे. उधार के रूपए चुकाने के चलते उसने लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से योजना बनाई थी.

थाना बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक फरियादिया थाने में आकर मामले की शिकायत की थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एम्स अस्पताल में अटैण्डर है. 25 जनवरी को वह एम्स अस्पताल ब्लड बैंक के पीछे स्थित 12 नंबर लिफ्ट से ग्राउण्ड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर जा रही थी. इस दौरान एक बदमाश जो मुंह पर मास्क लगाये हुये था, लिफ्ट में आया और प्रथम तल पर लिफ्ट के पहुंचते ही लिफ्ट का गेट खुलने के बाद मौका पाकर फरियादिया के गले में पडा सोने का मंगल सूत्र झपटकर सीढियों से नीचे उतरता हुआ भाग गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. थाना बागसेवनिया पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को खंगालाते हुए आरोपी की पहचान की.

 

 

Next Post

गला दबाने से हुई थी कंचना की मौत, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

Thu Jan 29 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग की जांच करते हुए कंचन साहू की हत्या के आरोपी उसके पति हेमराज साहू पर कार्रवाई की है. कंचन की पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है. बता दें कि करीब 10 दिन पहले कंचन साहू (30) की संदिग्ध […]

You May Like