विकलांग मां के पलंग में बेटे ने लगाई आग, दरवाजा तोड़ा, धमकाया

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबाटोला दुर्गा चौक में कलयुगी बेटे ने विकलांग मां को धमकाने के साथ उसके पलंग में आग लगा दी और दरवाजा भी तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित पुत्र पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शंकर चौधरी निवासी बाबाटोला दुर्गा चौक मदार छल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे विकलांग (पैरालाईज) होने के कारण घर पर ही रहती है।

उसके तीन बेटे हैं। छोटे बेटे शंकर चौधरी के परिवार के साथ रहती है। मंझले बेटे मुकेश चौधरी के साथ ग्वारीघाट घूमने गई थी। बेटा शंकर चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी अपने मायके चली गई थी। बेटा शंकर चौधरी घर पर अकेला था। घर वापस आई तो देखा उसका पलंग जला हुआ था और दरवाजा भी टूटा हुआ था। शंकर ने बोला कि उसने पलंग जलाया है और कहने लगा कि अब यहाँ नहीं रहने नहीं दूंगा। जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटा

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल गार्डन के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया।पुलिस के मुताबिक सोमवार को उडिया मोहल्ला निवासी शुभांगी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे भंवरताल गार्डन के पास टेली कॉलिंग का काम करती है। दिन में लंच होने […]

You May Like