प्रभात झा की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि प्रभात झा ने अपनी धारदार लेखनी और विचारों के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने जनसेवा, संगठन विस्तार और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए जीवनभर समर्पण भाव से कार्य किया।डॉ यादव ने कहा कि प्रभात झा का बहुआयामी व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण भाव आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

यातायात पुलिस ने 221 रॉन्ग पार्किंग सहित बनाए 855 चालान

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर: शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर व्यापक कार्रवाई की जा रही है, जिससे अब सड़कों पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है.पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह […]

You May Like

मनोरंजन