नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि रेखा गुप्ता सरकार दूसरी दिवाली पर भी महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये मासिक देने का वादा पूरा नहीं कर पायी है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ से अधिक महिलाएं हैं, लेकिन सरकार ने केवल 17 लाख महिलाओं को योजना का लाभ देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदन पत्र वितरित करने के बावजूद लाखों गरीब महिलाओं के खातों में अब तक कोई राशि नहीं पहुंची है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक महिला को 2500 रुपये देने का वादा केवल मत हासिल करने के लिए किया था। उन्होंने कहा कि योजना के लिए 9.2 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही महिलाओं को अब भी आर्थिक सहायता का इंतजार है। भाजपा सरकार की नीयत और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने योजना को लेकर पारदर्शिता की मांग की।
Next Post
रेन्ज के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Wed Nov 4 , 2026
पांढुरना, नगर के जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को छिंदवाड़ा रेन्ज के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश सिंह द्वारा वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें अपराधों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद सहित जिले के […]

You May Like
-
6 months ago
खेलने के दौरान ट्रेन से टकराकर 2 साल के मासूम की मौत
