खेलने के दौरान ट्रेन से टकराकर 2 साल के मासूम की मौत

उज्जैन। रेलवे पटरी के किनारे खेल रहा 2 साल का मासूम ट्रेन से टकरा गया घायल हालत में अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया लेकिन 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड उद्योगपुरी में प्रयागराज का परिवार प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार सुबह 8 के लगभग परिवार का 2 वर्षीय बालक सूरत पिता सुखलेश पटेल फैक्ट्री के पास से गुजर रही रेलवे पटरी के पास खेल रहा था। इस दौरान ट्रेन आने पर टकरा गया सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगने पर उसे आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। बालक के परिजन भी तत्काल अस्पताल पहुंच गए थे।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एनआईसीयू में भर्ती किया। लेकिन 2 घंटे बाद बालक की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक की मदद से बालक का अंतिम संस्कार उज्जैन में ही कराया जाना बताया जा रहा है।

Next Post

गनियारी के बीपीएल कॉलोनी के बस्ती में जल संकट गहराया

Thu Jun 4 , 2026
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड 41 गनियारी बीपीएल कॉलोनी बस्ती में अमृत नल जल पाइपलाइन टूटने से जल संकट गहराया । स्थानीयजन बताते हंै कि नगर निगम के संविदाकार द्वारा पुलिया निर्माण के दौरान पानी पाइप लाइन तोड़ दिया गया है, जिससे पीने का पानी का संकट छा […]

You May Like

मनोरंजन