हत्या करने के इरादे से युवकों पर चाकू वार

जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से युवकों पर चाकू से वार कर दिया वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि अभिषेक पटेल 26 वर्ष निवासी आई टी आई के समाने नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कृषि उपज मंडी में गल्ला की दुकान चलाता है, रात्रि अपने साथी रोहित चौबे, अजय पटेल, चिन्टू सेन एवं रवि पटेल के साथ खड़े होकर एयर पैलेस के सामने चाय पी रहा था.

तभी आकाश पटेल उर्फ अक्कू अपने छोटे भाई लकी को देखने आया, नहीं मिलने पर उसके सामने सूर्या मलिक को फोन लगाया, कुछ देर बाद सूर्या मलिक अपने साथी आर्यन, देबू, टिंकू, सचिन उर्फ सच्चू और 2 अन्य लोगों के साथ आया और आकाश पटेल उर्फ अक्कू को गाली देने लगा और कहने लगा की तू अपने भाई को पूछने के लिये मुझे क्यों फोन लगाता है, इतना कहकर आकाश पटैल उर्फ अक्कू के सीने में सूर्या मलिक ने लात मारा, जिससे आकाश वहीं पर गिर गया.

इसके बाद आकाश पटेल उर्फ अक्कू के साथ झगड़ा करते हुये एयर पैलेस होटल के पीछे संचार नगर पहॅुचे देखा की सूर्या मलिक आर्यन, देबू, टिंकू, सचिन उर्फ सच्चू और अन्य 2 लोग मिलकर आकाश पटैल अक्कू को चाकू से मार रहे थे, वह और उसके साथी बीच बचाव करने दौड़े तो सभी एक राय होकर मारने के उद्देश्य से चाकू लेकर मारने दौ़ड़े तो वह भागते समय वहीं गिर गया, उसे पकड़कर जान से मारने की नियत से सूर्या मलिक, आर्यन, देबू, टिंकू, सचिन उर्फ सच्चू एवं अन्य 2 लोगों ने बायें कंधे के नीचे दाहिने जांघ में 2 जगह, सिर में वायें तरफ चाकू से एवं हाथ मुक्कोें से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

इलाज कराने गया परिवार, घर में हुई चोरी

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कटरा में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार हैदराबाद महिला का इलाज कराने गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि अनीस अहमद 45 वर्ष निवासी कटरा अधारताल ने रिपेार्ट दर्ज […]

You May Like