मुंबई 06 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में 5048 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4886 करोड़ र ुपये की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 11,019.6 करोड़ रुपये रही जो मार्च 2024 में समाप्त तिमाही के 11793 करोड़ रुपये की तुलना में 6.5 प्रतिशत कम है।
बैंक का सकल एनपीए घटकर 2.26 प्रतिशत हो गया, जो पिछली तिमाही में 2.43 प्रतिशत था। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.58 प्रतिशत पर आ गया जबकि तीसरी तिमाही में यह 0.59 प्रतिशत था।
