भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक जुलाई को भारत आयेंगी जापानी प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली 26 जून (वार्ता) जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक जुलाई को तीन दिन की आधारिक यात्रा पर भारत आयेंगी। सुश्री तकाइची की एक से तीन जुलाई तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। भारत-जापान शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के साथ- साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री तकाइची की इस पद पर आसीन होने के बाद भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। पन्द्रहवां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष अगस्त में टोक्यो में हुआ था और इसमें हिस्सा लेने के लिए श्री मोदी जापान गये थे। यह शिखर सम्मेलन भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को औरआगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Next Post

चावल, दालों में मंदी, गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Jun 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ दालों में भी मंदी देखी गयी। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 57 […]

You May Like