एमपी पुलिस को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कोच पुरस्कार औपचारिक रूप से पुलिस मुख्यालय, भोपाल में प्रदान किए गए। ये पुरस्कार पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) जयदीप प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) डी. श्रीनिवास वर्मा तथा पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा सौजन्य भेंट के रूप में सौंपे गए।

इस अवसर पर डीजीपी मकवाणा ने सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुलिस बल के मजबूत टीमवर्क, नवाचार और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने जोर दिया कि तकनीक आधारित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को आगे भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने इस सम्मान को मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर उत्कृष्टता, आधुनिक सोच और नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण बताया।

उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार 28 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 106वें स्कोच समिट 2026 के दौरान प्रदान किए गए, जहां जन-जागरूकता, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को सम्मानित किया गया।

Next Post

अंतिम भोज की स्मृति में सेवा और समर्पण, सेंट जॉन चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल। मसीही समाज द्वारा प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान से पूर्व की घटनाओं को स्मरण करते हुए शहर के सेंट जॉन चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के अंतिम भोज और उनके द्वारा दिए गए सेवा एवं विनम्रता […]

You May Like

Play sound