गोदाम से लाखों के 85 भरे गैस सिलेंडर चोरी

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत महगवां रोड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से लाखों रूपए के भरे हुए 85 गैस सिलेंडर अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक नितेश त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शरद गैस एजेंसी महगंवा रोड बरेला में पार्टनर हैं। बीती रात कर्मचारी आशीष ठाकुर एवं सुनील गौड ने जानकारी दी की खुरजी नाला स्थित गोदाम में 14.200 किग्रा के 108 भरे हुये सिलेण्डर, खाली 598 सिलेण्डर, 19 कि.ग्रा. के 35 भरे हुये, खाली 50 सिलेण्डर, 05 कि.ग्रा. के 116 भरे, 9 खाली सिलेण्डर एवं 2 कि.ग्रा. के 64 भरे, 16 खाली सिलेण्डर रखे है एवं फूड एण्ड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट व्दारा जप्त किये हुये 33 व्यावसायिक सिलेण्डर सुपुर्दनामे पर सुपुर्द किये हुये हमारे गोदाम रखे हुये है।

कर्मचारी प्रशांत मेहरा गोदाम में पहुंचा तो रोड से ही देखा तो गोदाम के बाउंड्री बाल का गेट बंद था और ताला भी लगा था अंदर देखा गोदाम के दरवाजे पर ताला नहीं था और बांउड्रीबाल के किनारे अंदर कुछ सिलेण्डर पडे हुये थे । बाद में गैस गोदाम पर पहुंचा और स्टाक मिलान करने पर पाया कि 14.200 कि.ग्रा. के 13 भरे हुये सिलेण्डर गोदाम के बाहर बांउड्रीबाल के अंदर पडे हुये है एवं 10 भरे हुये सिलेण्डर गोदाम के अंदर रखे हुये हैं, 85 भरे हुये सिलेण्डर नही पाये गये, जिनकी कीमत 2,60,057.50 रूपये है जो कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर ले गये है।

Next Post

बाइक, मोबाइल मिला गायब

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बिलखरवा में नींद आने पर एक बाइक चालक सडक़ किनारे सो गया, जब उसकी नींद खुली तो उसकी बाइक और मोबाइल गायब मिला। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र मल्लाह 22 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े भाई विष्णु […]

You May Like