बाइक, मोबाइल मिला गायब

जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बिलखरवा में नींद आने पर एक बाइक चालक सडक़ किनारे सो गया, जब उसकी नींद खुली तो उसकी बाइक और मोबाइल गायब मिला। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र मल्लाह 22 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े भाई विष्णु मल्लाह की टीव्हीएस राईडर मोटर सायकल एमपी 20 जेडबी 6234 से जबलपुर से अपने घर रामघाट पिपरिया जा रहा था। उसे रास्ते में नींद आने लगी, रात लगभग 12-30 बजे वह ग्राम बिलखरवा भेड़ाघाट में आप्सन होटल के सामने रोड़ किनारे मोटर सायकल खडी कर वही पर सो गया था, सुबह लगभग 6 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटर सायकल, मोबाइल गायब था जिसे अज्ञात चुराकर ले गया।

Next Post

फुल्की खायी, पैसे मांगे तो ठेले वाले को पीटा

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास में एक बदमाश ने पहले फुल्की खायी, जब ठेले वाले ने उससे पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक संतोष चौरसिया 53 वर्ष निवासी श्रीराम कालेज गली न. 1 दीक्षित कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह फुलकी का ठेला […]

You May Like