जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास में एक बदमाश ने पहले फुल्की खायी, जब ठेले वाले ने उससे पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक संतोष चौरसिया 53 वर्ष निवासी श्रीराम कालेज गली न. 1 दीक्षित कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह फुलकी का ठेला कटंगी बाईपास माढोताल में चलाता है।
बीती रात 9-15 बजे वह अपनी फुल्की का ठेला कटंगी बाईपास में लगाया था तभी कठोंदा निवासी राहुल यादव उसकी दुकान पर आकर 20 रूपये की फुलकी खाया उसने पैसे मांगे तो विवाद करने लगा, थप्पड मारे एवं शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगा, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
