
अशोक नगर। एंथम तमिल संगम नाम के संगठन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। विहिप नेता डॉ दीपक मिश्रा ने बताया कि अत्यंत सोचनीय एवं निंदनीय विषय है कि सनातन धर्म पर आए दिन विधर्मियों द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। अभी हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया की तरह खत्म कर देने का आह्वान किया था तथा ऐंथम तमिल संगम नाम के संगठन ने भारत की आत्मा हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम का घोर अपमान किया एवं इस अक्षम्य अपराध के वीडियो वायरल किए हैं। इस संगठन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का संरक्षण प्राप्त है। आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं का हम सभी सनातनी विरोध करते हैं, सर्व समाज द्वारा जिलाधीश को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल में सकल ब्राह्मण समाज, जैन समाज, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, दिनेश जैन महदपुर अध्यक्ष महेश शर्मा ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि दीपक मिश्रा रामकुमार चौधरी विष्णु शर्मा मनोज उपाध्याय राहुल पंडा लोधी समाज से वेदराम लोधी सत्तू लोधी रघुवंशी समाज के अध्यक्ष संजय रघुवंशी माधव सिंह रघुवंशी आनंद रघुवंशी अशोक रघुवंशी धर्मेंद्र रघुवंशी यादव समाज के अध्यक्ष केपी यादव सेमरा जाय मंडल सिंह यादव मीनू यादव अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल विपिन शिवहरे मोनु रघुवंशी बाबा शिवहरे सभी समाजों के अध्यक्ष प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
