नगर में खुलेआम हो रही मादक पदार्थों की बिक्री

शाजापुर। नगर में खुलेआम चल रहे जुआए सट्टा और मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर स्थानीय निवासियों ने मंगलवार दोपहर एएसपी घनश्याम मालवीय को एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा. निवासियों ने इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की, साथ ही उनका आरोप है कि पुलिस भी इनसे मिली हुई है.ज्ञापन में बताया गया कि शहर के वार्ड नंबर 10 कमरदीपुरा में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है और वहां एक जुआघर भी संचालित है. इसके अलावा पूरे शहर में सट्टा खुलेआम चल रहा है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कोतवाली थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और विरोध करने वालों को धमकियां दी जा रही है. निवासियों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि कमरदीपुरा वार्ड में मादक पदार्थों की बिक्री और जुआ सट्टा के संचालन के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. मोहल्ले में बदमाशों का आतंक है, जिससे महिलाएं और बच्चे अकेले घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने कोतवाली पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया. इस मामले में डॉण् मोहम्मद ने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 10 कमरदीपुरा में खुलेआम जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है. उन्होंने बताया कि पहले भी पुलिस को शिकायतें की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत करने पर अवैध व्यवसाय करने वाले दबंग उन्हें धमकाते हैं. परेशान होकर वे एसपी से शिकायत करने आए थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया. मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने बताया कि कमरदीपुरा से संभ्रांत व्यक्ति आए थे और उन्होंने एक शिकायती आवेदन दिया है.आवेदन में खुलेआम जुआ और सट्टा संचालित होने के साथ साथ वार्ड में गांजा और स्मैक की पुडिय़ा बेचे जाने की बात कही गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच की जाएगी और पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी.

Next Post

पार्षद धर्मेंद्र वर्मा एवं संतोष भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय कोली वर्मा एवं समाज, नई दिल्ली के एम एल अनुरागी राष्ट्रीय सदस्य की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा पूर्व पार्षद संतोष भारती एवं पार्षद धर्मेंद्र वर्मा को अखिल भारतीय कोली समाज, नई दिल्ली का प्रदेश सचिव एवं पूर्व पार्षद संतोष भारती जी को संगठन मंत्री […]

You May Like