
ग्वालियर। मप्र वि म पेन्सनर्स एसो. का दीपावली मिलन समारोह प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता एवम् इंजीनियर ए एस मौर्य, बी एल उमराव, पी पी मिश्रा प्रांतीय सह सचिव एवम् प्रमुख पेन्सनर्स एसो.के अध्यक्ष मोहन सिंह राजावत एवम् प्रोग्रेसिव एसो.के गोविंद सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ. जायसवाल ने पेंसनर्स की 2 प्रमुख प्रमुख समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस इंदौर में प्रदेश के पांच प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर, पेंशनर्स एसोसिएशन इंदौर, पेंशनर्स हित रक्षक संघ भोपाल, पेंशनर्स कल्याण संघ भोपाल, पेन्सनर्स समाज छिंदवाड़ा ने सर्वसम्मति से एक दो सूत्री मांग पत्र जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजना तय किया एवं कहा कि वार्ता के माध्यम से समस्याओं का निदान नहीं होता तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज कर भोपाल में भी प्रदर्शन करने पर सहमति व्यक्त की। मांग पत्र में कहा गया कि केंद्र एवं प्रदेश शासन के द्वारा निजीकरण की कार्यवाही ओर जाने की कार्रवाई को देखते हुए मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर्स की पेंशन की गारंटी उत्तर प्रदेश के अनुरूप है मध्य प्रदेश शासन अपने ऊपर ले। मध्य प्रदेश के विद्युत पेंशनर्स को भी छत्तीसगढ़ की भांति एवं सन 2000 के अनुरूप ही केंद्र की घोषणा के तुरंत बाद ही महंगाई राहत प्रदान की जाए क्योंकि विद्युत नियामक आयोग के आदेश से महंगाई राहत का पैसा विधुत उपभोक्ताओं से विद्युत देयको के माध्यम से लिया जाता है। सभी पेंशनर्स उक्त आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की गई।
दीपावली मिलन समारोह में रजत जयंती समारोह के प्रमुख कार्यकर्ताओं, सहयोगकर्ताऔ एवं नए सदस्यों का शाल पुष्पमाला एवं मोमेंटो से स्वागत किया गया।
बैठक के बाद मृतक पेंशनर्स साथी एल के दुबे, सुभाष बालुन्ज्कर, पूर्व चीफ इंजीनियर पी पी मिश्रा एवं अन्य के लिए भी समस्त उपस्थित पेंशनर्स ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को धैर्य प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
आयोजन के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक पेंशनर्स महिला पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव ने एवं आभार प्रदर्शन राजेश शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष, एन आर अतरौलिया प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं अनिरुद्ध सेन उप सचिव ने किया।
