बदमाशों ने मचाया उपद्रव, पथराव, तोडफ़ोड़

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शुक्ला होटल के पास बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया इसके बाद पथराव करने के साथ खिड़कियों, बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक किरण वंशकार निवासी शुक्ला होटल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जब वह अपने बच्चों, अंजली और नरेन्द्र के साथ घर पर थी और खाना बना रही थी, तभी अचानक मनीष, मोनू दाहिया, पंकज और उनके कुछ अन्य साथी जबरन घर के मुख्य गेट के अंदर घुस आए।

आरोपियों ने घर में घुसते ही अभद्रता शुरू कर दी । जब किरण का बेटा नरेन्द्र उन्हें रोकने के लिए निकला, तो आरोपियों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया। बीच-बचाव करने आई बेटी अंजली के साथ भी अभद्रता की गई और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। हमलावरों ने पत्थर, ईंट और डंडों से घर के दरवाजों और खिड़कियों पर हमला किया। इतना ही नहीं, आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल नंबर एमपी 20 जेड आर 1997 को भी पटक कर पत्थरों से मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Next Post

भोपाल मेट्रो: कल से बदलेगा ट्रेनों का समय, अब सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी ट्रेन

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल: मेट्रो रेल प्रबंधन ने बुधवार को ट्रेन संचालन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. जो कल तीन अप्रैल से लागू होगा. बदलाव के बाद सुबह 11 बजे से इसका संचालन होगा जो शाम को 4.30 बजे तक किया जाएगा. संचालन में समय का बदलाव ऑरेंज लाइन […]

You May Like