शादी के तीन महीने बाद व्यापारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पत्नी के प्रेमी पर आरोप

मुरैना: मुरैना जिले के अंबाह में एक 24 वर्षीय युवक दिलावर कुशवाहा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।दिलावर की शादी इसी साल 28 मई को भिंड जिले के मेहगांव में हुई थी। मृतक के छोटे भाई विशाल ने बताया कि भाभी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था।

जब दिलावर ने उस युवक को समझाने की कोशिश की, तो उसने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। विशाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाभी मायके चली गई थीं और बार-बार कहने के बावजूद घर नहीं लौटीं। दिलावर ने यह बात अपने ससुराल में बताई तो वहां से भी उसे धमकियां मिलीं। इसी तनाव और मानसिक दबाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

दिलावर अपने पिता रामकिशोर कुशवाह के साथ अंबाह के गंज बाजार में किराने की दुकान चलाता था। शनिवार को भी वह दुकान से लौटकर घर आया और रात को पत्नी व ससुराल पक्ष से उसकी फोन पर बहस हुई।भाई विशाल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे दिलावर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह जागा तो भाई को फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Next Post

चौराहो से गायब यातायात पुलिस, जाम से जूझते लोग

Mon Aug 25 , 2025
रीवा: शहर का ऐसा कोई चौराहा और सडक़ नही जहा जाम न लगता हो. यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है. कई प्रयोग करने के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नही आ सकी. यातायात पुलिस भी चौराहो से गायब रहती है और जाम में लोग जूझते रहते […]

You May Like