जबलपुर: 2025 को अलविदा कहने और नए साल 2026 का जश्न मनाने को लेकर जहां युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे है। दरअसल नई उम्मीद, नई ऊर्जा के साथ नए साल जश्न मनेेगा। इस दौरान हुड़दंगी भी सक्रिय होगे जिनसे पुलिस सख्ती से निपटेगी। थर्टी फस्र्ट की रात जश्न की आड़ मेें हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सबक सिखाने खास इंतजाम किए गए है। 1500 से अधिक का फोर्स तैनात होगा। 30 से अधिक चैकिंग प्वांइट बनेगे। नए साल के स्वागत के लिए आयोजित पार्टियों में ड्रग्स, शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने का नया साल लॉकअप में मनेगा। ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
ब्रेथ एनालाइजर से होगी चेकिंग
शराब पीकर वाल चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। सडक़ों पर स्टंट करने वालों, पटाखा फोडऩे वालो, सायलेंसर वाली गाडिय़ों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए साल के जश्न में कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले बख्शें नहीं जाएंगे। चेकिंग प्वाइंट बनाकर जिलेभर मेंं जांच होगी।
मोबाइल पार्टियां भी सक्रिय होगी
संवेदनशील स्थानों में पुलिस फोर्स तैनात होगा। इसके अलावा पुलिस की मोबाइल पार्टियां भी गश्त करेगी। इसके अलावा सोशल मीडि या पर भी नजर रखी जा जायेगी। हुड़दंगियों से निपटने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चाक चौबंद व्यवस्था कर रहेगी।
मनचलों पर भी होगी पैनी नजर
नए साल का जश्न मनाने पिकनिक स्पॉट में भीड़ उमड़ेगी जिसको लेकर शहर एवं देहात में पडऩे वाले प्रमुख पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा भी बढ़ेगी। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को भी तैनात होगी। मनचलों पर भी पुलिस की पैनी नजर होगी।
शराब पार्टियां कराई तो होगी कार्रवाई
न्यू ईयर पार्टियों पर शहर प्रमुख और बड़े होटल, रेस्टोरेंट में भी आयोजन होगे। बिना अनुमति व लाइसेंस के शराब पार्टी का आयोजन करने वालों पर भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों की नजर ररखने के साथ करेगी। शहर के अंदर व बाहर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर पुलिस की विशेष निगाह होगी।
