लावारिस दोपहिया वाहनों की हुई नीलामी, 51 हजार का मिला राजस्व 

इंदौर। जीआरपी थाना इंदौर में वर्षों से जप्त लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी गुरुवार को संपन्न हुई. खुली बोली प्रक्रिया में 27 बोलीदारों ने हिस्सा लिया, जिससे शासन को 51 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ.

यह नीलामी 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों की नियमानुसार की गई. पूरी प्रक्रिया प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेल हेमंत चौहान के निर्देशन में जीआरपी थाना परिसर में आयोजित की गई. नीलामी कार्यवाही एसडीएम घनश्याम धनगर के पर्यवेक्षण में गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई. प्रक्रिया को पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से पूरा किया. समिति में तहसीलदार राकेश, पीडब्ल्यूडी अधिकारी राखी, डीएसपी रेल ज्योति शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक परमार, जीआरपी थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हाईवे जाम, रोजवास टोल पर 4 घंटे चला प्रदर्शन

Thu May 7 , 2026
शाजापुर। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट से मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर क्षेत्र में सात स्थानों पर चक्का जाम किया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जबकि हजारों यात्री घंटों […]

You May Like