शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, वसूला 62,000 का जुर्माना

दमोह। ​पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह व निरीक्षक आकांक्षा जोशी द्वारा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे कुल 4 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 62,000 का जुर्माना लगाया गया।​कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों और उन पर अधिरोपित जुर्माने का विवरण इस प्रकार है।

​छोटा हाथी (क्रमांक एमपी 34 जीएम 3962) के चालक पर 15,500 का जुर्माना

​डीजल ऑटो (क्रमांक एमपी 34 जेडबी 4854) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना ​डीजल ऑटो (क्रमांक MP 34 ZB 6052) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना ​मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 21 जेड सी 3784) के चालक पर 15,500/- का जुर्माना। ​यातायात थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर आगे भी इस प्रकार की सख्त चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यातायात पुलिस की सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Next Post

आजादी के 80 साल बाद भी सड़क का इंतजार

Mon Sep 7 , 2026
सोनकच्छ। तहसील के ग्राम धतुरिया राव के ग्रामीण आजादी के बाद से आज तक पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। बरसात के मौसम में कच्चे मार्ग पर कीचड़ और जलजमाव से चलना दूभर हो जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। मुख्य मार्ग […]

You May Like