कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने शहर की बस्तियों का किया निरीक्षण

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने ग्वालियर के शांतिनगर एवं शेख की बगिया में पहुँचकर सीवर समस्या के संबंध में निरीक्षण किया और नागरिकों से चर्चा की। सीवर समस्या के त्वरित निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शांतिनगर एवं शेख की बगिया में सीवर समस्या के संबंध में प्राप्त सूचना पर मौके पर जाकर अवलोकन किया और निगम के अधिकारियों को सीवर समस्या के निराकरण के लिये तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीवर समस्या का निराकरण मेन पॉवर एवं निगम की मशीनरी के माध्यम से तत्परता से कराया जाए। इसके साथ ही बस्ती की सीवर समस्या के स्थायी निदान के लिये भी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने शांतिनगर एवं शेख की बगिया में पेयजल वितरण व्यवस्था के संबंध में भी नागरिकों से चर्चा की। पेयजल वितरण लाइन में जहां भी लीकेज है उसे शीघ्र अतिशीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सीवर समस्या एवं पानी की लाइनों में लीकेज की जो भी शिकायत मिलती है उसका समय-सीमा में निराकरण कराएं।

Next Post

2 साल पुरानी रंजिश के चलते डीडी नगर में युवक को मारी गोली

Wed Jan 7 , 2026
ग्वालियर। 2 साल पुरानी रंजिश के चलते डीडी नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स के पास घूमने आए युवक कृष्णा शर्मा को गोली मार दी गई। युवक के पैर में गोली लगी है पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की […]

You May Like