
ग्वालियर। 2 साल पुरानी रंजिश के चलते डीडी नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स के पास घूमने आए युवक कृष्णा शर्मा को गोली मार दी गई। युवक के पैर में गोली लगी है पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है।
