अज्ञात वाहन ने बस कंडक्टर को मारी टक्कर, मौत

उज्जैन/घट्टिया। बीती रात आगर रोड पर दुर्घटना में बस कंडक्टर की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कंडक्टर को चरक अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है।

घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर में रहने वाला रवि पिता अनिल ठाकुर 40 वर्ष बस पर कंडक्टरी करता था। रात में आखिरी स्टॉप होने पर उज्जैन पहुंचा था। जहां बस खड़ी करने के बाद वह अपनी टीवीएस एक्सल गाड़ी से ग्राम नजरपुर लौटा। मेन रोड किनारे उसने अपनी गाड़ी रोकी और खड़ा हो गया। उसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर रवि गिर पड़ा था। गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा तो तत्काल उज्जैन चरक अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। घट्टिया थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है।

Next Post

रीवा में खड़ी बसों का डीजल चोरी,संदेही को किया पुलिस के सुपुर्द

Sun Jan 18 , 2026
रीवा। रीवा शहर में खड़ी बसों से डीजल चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने चोरी के बाद डीजल टैंक का बोल्ट लगाना भूल गए जिससे करीब 200 लीटर डीजल सडक़ पर पानी की तरह बह गया. फिलहाल डीजल चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक संदेही […]

You May Like