आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ही भारत विश्व का सबसे समृद्ध देश बनेगा : राकेश सिंह

जबलपुर। दुनिया में कई शताब्दी पूर्व भारतवर्ष ही सबसे आत्मनिर्भर देश था ,पर कालांतर में विदेशी आक्रांताओ ने भारत को लूटा और आज़ादी के बाद की सरकारों ने अपनी नीतियों के कारण स्वदेशी को बढ़ने नहीं दिया था जिससे हम छोटी छोटी वस्तुओं के लिए भी दूसरे देशो पर निर्भर हो गए, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को मजबूत बनाकर स्वदेशी उत्पादों को अपना कर हम अपने हिस्से योगदान दे और दुसरो को भी प्रेरित करें ताकि देश की वही सदियों पुरानी ताकत वापस आ सके हम पूर्ण समृद्ध हो सकें।

यह सारी बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पश्चिम विधानसभा के सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये कहीं। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू ने कहा कि जबलपुर संस्कारधानी को आत्मनिर्भर बनाने के बहुत से अवसर है, मां नर्मदा का पूर्ण आशीर्वाद जबलपुर पर है, हम जल एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से अत्यधिक आत्मनिर्भर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान महापौर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी को स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता से अपनाने का संकल्प भी दिलाया। पश्चिम विधानसभा के सम्मलेन में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, अभियान के जिला संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, वरिष्ठ नेता राजकुमार मेहता, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अभय सिंह ठाकुर, रोहित जैन, प्रशांत केशरवानी, श्रीकांत साहू, रूपा राव, शिवा चौधरी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, प्रशांत दुबे गुल्लन, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल मंचासीन थे।

Next Post

जियो का लाभ 12.8 फीसदी बढ़कर 7,379 करोड़ हुआ

Fri Oct 17 , 2025
• जियो नेटवर्क ने कुल 58.4 अरब जीबी डेटा ट्रैफिक हैंडल किया • वॉयस ट्रैफिक 1.5 ट्रिलियन मिनिट्स दर्ज किया गया • वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक में 5G का हिस्सा अब लगभग 50% हो गया है मुंबई, 17 अक्तूबर, 2025: वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जियो ने कुल 7,379 […]

You May Like