रीवा में खड़ी बसों का डीजल चोरी,संदेही को किया पुलिस के सुपुर्द

रीवा। रीवा शहर में खड़ी बसों से डीजल चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने चोरी के बाद डीजल टैंक का बोल्ट लगाना भूल गए जिससे करीब 200 लीटर डीजल सडक़ पर पानी की तरह बह गया. फिलहाल डीजल चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक संदेही को पकड़ा है, जो चोरी की घटना में शामिल होना बताया जा रहा है. फिलहाल पकड़े गए संदेही को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जिससे अब चोरी सहित चोरी में शामिल साथी के संबंध में पूंछताछ की जा रही है.

दरअसल मामला रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है, जहां खड़ी हुई कृष्णा ट्रैवल्स और सैफ ट्रेवल्स की बस से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में बस ऑपरेटर ने बताया कि चोरों ने खड़ी बस के डीजल टैंक का बोल्ट खोलकर डीजल चोरी कर ले गए, और बोल्ट को खुला छोड़ गए, जिससे कई लीटर डीजल सडक़ पर व्यर्थ बह गया है. घटना की जानकारी होने के बाद एक युवक को पकड़ा गया, जिसने डीजल से भरा गैलन कबाड़ी तक पहुंचाने की बात स्वीकारी है. फिलहाल पकड़े गए संदेही युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जिससे अब पुलिस डीजल चोरी में शामिल मुख्य आरोपी के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

सड़क हादसे में युवक घायल प्राथमिक उपचार के बाद रेफर, 2 वर्ष के बालक को आई चोट

Sun Jan 18 , 2026
पानसेमल। सड़क हादसे के दौरान 1 युवक गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया है।घटना बंधारा के आसपास की बताई गई है।सूचना के बाद 108 मौके पर पहुंची जहां पायलट सोहन बडोले एवं ईएमटी जोगेंद्र बर्डे ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटनास्थल पर घायलों के […]

You May Like