रहाणे-सूर्या की शानदार पारी से मुंबई की बढ़त 292 रन हुई

कोलकाता (वार्ता) कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) और सूर्यकुमार यादव (70) की शानदार परियों की बदौलत मुम्बई रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वाटर्र फानइल में चार विकेट पर 278 रन बना लिये है और उसकी कुल बढ़त 292 रन हो गई है।

हरियाणा ने टूर्नामेंट के तीसरे कल के आठ विकेट पर 278 रनों से आगे खेलना शुरु किया। मुम्बई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 23 रन देकर दो विकेट झटकर हरियाणा की पूरी टीम 301 के स्कोर समेट दिया। इस तरह से मुंबई की टीम ने 14 रनों की अहम बढ़त हासिल की।

इसके बाद जब मुंबई की टीम बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई तो दिन का खेल समाप्त होने तक वह चार विकेट पर 278 रन बना लिये है। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) और शिवम दुबे (नाबाद 30) क्रीज पर थे।

Next Post

आज राजधानी के 45 इलाकों में मेंटनेंस के लिए बिजली कटौती

Tue Feb 11 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like