
शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि झारौसी गांव के रहने वाले रामकरण कोल पिता बुलचु कोल (45) गांव के अंदर से गुजरी रेलवे लाइन के पास मवेशी चरा रहे थे, तभी इस दौरान ट्रैक में ट्रेन आ गई, जिसे देख रामकरण ने अपने मवेशियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, मवेशी तो सारे ट्रैक से हट गए लेकिन रामकरण ट्रेन की चपेट में आ गए और उन्हें इंजन का काफी जोर झटका लगा जिससे वह काफी दूर जा गिरे, घटना के तुरंत बाद आसपास खड़े लोग मौके पर पहुंचे तो रामकरण की सांसे चल रही थी, इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस की डायल हंड्रेड को मामले की जानकारी दी गई। उन्हें ब्यौहारी सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
