यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

ग्वालियर:पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दो पहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वालों के लिए विशेष हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दो-पहिया वाहन चलाने वाले चालक एवं पीछे व्यक्ति के लिए हेलमेट की बाइक रैली निकाली गई।उक्त रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर से प्रारम्भ होकर तानसेन होटल, नया पड़ाव पुल, एलआईसी तिराहा, फूलबाग से इंदरगंज तक निकालकर समापन किया गया।

बाईक रैली का मुख्य उद्देश्य दो-पहिया वाहन चलाते समय वाहन चलाने वाले चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति के लिये हेलमेट पहनना कितना उपयोगी है इसका संदेश आम नागरिकों के बीच देना था।उक्त रैली के दौरान एएसपी अनु बेनीवाल, डीएसपी अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी कृष्णपाल तोमर, धनंजय शर्मा, अभिषेक रघुवंशी एवं यातायात के 3 थानों से व अन्य पुलिस बल शामिल रहा। चैंकिग अभियान के तहत दो-पहिया वाहन चलाने वाले चालक एवं पीछे व्यक्ति द्वारा हेलमेट धारण न करके पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में यातायात के तीनों थानों द्वारा चालानी कार्यवाही की गई जिसमें कुल चालान 604 एवं शमन राशि 1,81,200. रूपये जमा कराए गए।

Next Post

घर के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़े, फुटेज से आरोपियों तक पहुंची, 2 गिरफ्तार

Wed Nov 12 , 2025
ग्वालियर:2 दिन की मशक्कत के बाद कारों के कांच तोड़ने वाले 2 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। यह आरोपी घरों के बाहर खड़ी आधा दर्जन कारों के कांच तोड़ चुके है। इन्हें पकड़ने के लिये पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की चेन बनाकर रूट मैप तैयार करना पड़ा। पुलिस अब […]

You May Like