किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हाईवे जाम, रोजवास टोल पर 4 घंटे चला प्रदर्शन

शाजापुर। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट से मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर क्षेत्र में सात स्थानों पर चक्का जाम किया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जबकि हजारों यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

शाजापुर जिले के रोजवास टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान तराना विधायक महेश परमार और उज्जैन जिले के एक अधिकारी के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई।

करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रोजवास टोल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह “सड़क सत्याग्रह का ट्रेलर” है और आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद वे गेहूं से भरे ट्रैक्टर पर चढ़ गए और करीब डेढ़ घंटे तक वहीं बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ट्रैक्टर पर चढ़ गई, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और ट्रैक्टर से गेहूं नीचे गिरने लगा।

विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवता का परिचय देते हुए एक कैंसर पीड़ित मरीज और तीन एंबुलेंस को टोल बैरियर खुलवाकर इंदौर की ओर रवाना कराया।

इधर, भाजपा विधायक अरुण भीमावत अपने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और जाम में फंसे राहगीरों को पानी पिलाते नजर आए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी सुचारु रूप से हो रही है।

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जीतू पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस पंचायत स्तर तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव और तालाबंदी भी की जाएगी।

कॉग्रेस के चक्का जाम के दौरान भाजपा विधायक ने आम लोगो को पानी पिलाया

शाजापुर जिले मे कॉग्रेस का आंदोलन चल रहा था तभी अचानक भाजपा विधायक अरुण भीमावाद ने कार्यकर्ता के साथ धरना स्थल् पर पहुंच कर जाम मे फसे लोगो को पानी पिलाने लगे भाजपा विधायक का कहना हे कॉग्रर्स को आंदोलन करना था किसानो के लिए मंडी मे जाते हाइवे जमा कर से आम लोगो को परेशान कर रही है।

Next Post

अमृतसर और जालंधर में विस्फोट की घटना भाजपा के 'मिशन पंजाब' के चुनावी रणनीति का एक हिस्सा : आप

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि अमृतसर और जालंधर में बम विस्फोट की घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘मिशन पंजाब’ के चुनावी रणनीति का ही एक हिस्सा है। आप सांसद संजय सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बुधवार […]

You May Like