जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम मानेगांव स्थित मैदान में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन जुआरियों को धरदबोचा। जिनके कब्जे से नगद 3540 रूपये एवं 1 मोबाइल जप्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि ताश पत्तों पर रूपये पैसों की की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे गोलू यादव, आकाश यादव, देवी प्रसाद गौंड, कंधी लाल गौंड़ सभी निवासी मानेगांव, राहुल गोस्वामी निवासी ग्राम मोहास डुंगरिया, चमन चौधरी निवासी ग्राम तिन्सी को पकड़ा गया जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
