भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का भोपाल में पहली बार आगमन, विमानतल पर हुआ स्वागत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार भोपाल आगमन पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती माया पटेल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, श्रीमती स्वप्ना वर्मा, आईटी प्रभारी श्रीमती सुधा सुखयानी, श्रीमती भावना सिंह, शोध एवं नीति विभाग की प्रदेश संयोजक श्रीमती साक्षी भारद्वाज, श्रीमती इंदु चौधरी, श्रीमती ललिता पूर्विया और श्रीमती विमला तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सिर और कान में आई गंभीर चोट

Thu Sep 24 , 2026
खिलचीपुर। गुरुवार दोपहर लिम्बोदा गांव के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया. सिर और कान पर […]

You May Like