
भोपाल। वन विभाग बैरसिया रोड पर बाघ मूवमेंट बढ़ने पर सक्रिय हुआ है. बाघ ने ग्रामीण इलाके में कई मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इससे करीब 6 से 7 गांवों के लोग दहशत में हैं. लोग रास्ते बदकर आवागमन कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम इलाके में सक्रिय है और बाघ के मूवमेंट को लेकर टीम की सर्चिंग जारी है. हालांकि अभी तक टीम को बाघ के बारे में पता नहीं चला है. स्थानीय ग्रामीणों को कुछ दिन पहले छापर, अगरिया, मुगालिया, कनेरा सहित इलाके में बाघ दिखाई दिया. ग्रामीणों की तरफ से यह भी बताया गया है कि बाघ ने अब तक करीब एक दर्जन मवेशियों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें गाय और भैंसे उसका शिकार हो चुकी है. इस ड़र से ग्रामीण अब अपना रास्ता भी बदलकर आवागमन करने को मजबूर हैं. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है.
