अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

लाहौर 28 फरवरी (वार्ता) सेदिकुल्लाह अटल (85) और अजमतउल्लाह ओमरजई (67) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से अफगानिस्तान ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में रहमानउल्लाह गुरबाज (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें स्पेंसर जॉनसन ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में एडम जम्पा ने इब्राहिम जदरान (22) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तीसरे विकेट के रूप में रहमत शाह (12) को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया। कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने (20) रन बनाये। उन्हें जम्पा ने आउट किया। 32वें ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने शतक की ओर बढ़ रहे सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। सेदिकुल्लाह अटल ने 95 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (85) रनों की पारी खेली। मोहम्मद नबी (एक), गुलबदीन नईब (चार) और राशिद खान (19) रन बनाकर आउट हुये। अजमतउल्लाह ओमरजई ने 63 गेंदों में एक चौका और पांच छक्के लगाते हुए (67) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान का आखिरी विकेट 50वें ओवर की छठी गेंद पर नूर अहमद (छह) के रूप में गिरा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारश्विस ने तीन विकेट लिये। स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा को दो-दो विकेट मिले। नेथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

गुना: खदान में दबने से दो लोगों की मौत

Fri Feb 28 , 2025
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलोरा गांव की घटना   गुना जिले में मिट्टी की खदान धंसकने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलोरा में हुआ है। जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे कलोरा निवासी 40 वर्षीय संजय […]

You May Like