अजाक्स कार्यालय पर सयुंक्त मोर्चा की बैठक

ग्वालियर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आगामी रणनीति के लिए आजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय थाटीपुर ग्वालियर पर कई संगठनों की ग्रुप मीटिंग आयोजित की गई जिसमें संयुक्त मोर्चा के आगामी आंदोलन 16 जनवरी को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य, रणवीर सिंह सिकरवार प्रदेश महामंत्री स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एव संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष, रविंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, कोमल सिंह प्रदेश अध्यक्ष संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ म. प्र., शिवकुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, राम कुमार पाराशर प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, बलवीर सिंह, के के अवस्थी, अशोक शर्मा, एम एल छारी एवं अन्य कई कर्मचारी नेता शामिल थे।

Next Post

शौक पूरे करने के लिए बन गए चोर

Thu Jan 9 , 2025
दोपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश हीरानगर पुलिस ने 15 लाख के वाहन बरामद किए नवभारत न्यूज इंदौर. हीरानगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 लाख के 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद […]

You May Like