आज जोधपुर से और कल भोपाल से नहीं जाएगी जोधपुर एक्सप्रेस


भोपाल: जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के तहत एयर कॉनकोर्स निर्माण का काम चलने से जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रिप के लिए रद्द की गई है। ट्रेन आज 23 नवंबर को जोधपुर और कल 24 नवंबर सोमवार को भोपाल से नही चलेगी।इसके साथ ही विभिन्न रेल मंडलों पर कराए जा रहे तकनीकी कार्यों की वजह से आज कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसके तहत ट्रेनें रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित और रेगुलेट रहेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जहां पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड के जगुदन रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 20485,जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से अपने निर्धारित समय सुबह 11.50 बजे से दो घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस भी रद्द
वहीं ट्रेन संख्या 14821,जोधपुर साबरमती एक्सप्रेस रविवार को जोधपुर एवं ट्रेन 14822,साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस सोमवार को साबरमती से रद्द रहेगी। उधर चुरू-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन 12323,हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो रविवार 23 नवंबर को हावड़ा से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा मार्ग के नारनौल,नीमकाथाना,रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग बदला जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस रविवार को भी फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और मार्ग के रींगस,नीमकाथाना,नारनौल व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह चुरू-सादुलपुर रेल मार्ग पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14891/14892 जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस पहले से ही चुरू से हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द है।

Next Post

धुंध और कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की ठंड

Sun Nov 23 , 2025
रीवा: इस वर्ष नवम्बर के महीने से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई और तापमान 7.5 डिग्री तक पहुंच चुका था और ठंड कम होने का नाम नही ले रही है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया. जबकि एक दिन पूर्व रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री […]

You May Like