धुंध और कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की ठंड

रीवा: इस वर्ष नवम्बर के महीने से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई और तापमान 7.5 डिग्री तक पहुंच चुका था और ठंड कम होने का नाम नही ले रही है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया. जबकि एक दिन पूर्व रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री था. दिन में धुंध और सुबह कोहरे ने ठंड और बढ़ा दी है.पश्चिम बंगाल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बने लो प्रेसर सिस्टम का असर जिले में देखने को मिल रहा है. धुंध और कोहरा छा रहा है जिससे विजिबिलिटी 500 मीटर में सिमट गई है, लगातार गलन भरी ठंड बनी हुई है. आने वाले दिनो में शीत लहर के साथ तापमान में और गिरावट आएगी.

समूचे जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शाम ढ़लते ही ठंड का असर तेज हो जाता है. दो दिन ठंड से राहत मिलने के बाद एक बार फिर ठंड बढऩे लगी है. तीन किलो मीटर प्रति घंटा के रफ्तार से सर्द हवाएं बह रही है. शीत लहर तेज होने पर गलन भरी ठंड बढ़ेगी, हालाकि अभी दो दिन से ठंड से राहत है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया था और दूसरे दिन 1 डिग्री घटकर 10 डिग्री पहुंच गया. रात और दिन के तापमान में काफी अंतर है, दिन में तेज धूप के साथ 27 डिग्री तापमान आका गया है जो कि पहले और नीचे खिसक गया था. आने वाले कुछ दिनो में ठंड एक बार और जोर पकड़ेगी.

किसी को उम्मीद नही थी कि नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. इस बार बारिश भी अच्छी हुई है, अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा. दिसम्बर में घने कोहरे के साथ गलन भरी ठंड की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. गेंहू की बोनी के हिसाब से यह ठंड बेहद लाभ दायक है. लेकिन पाला अगर पड़ेगा तो दलहनी फसल को नुकसान हो सकता है. अभी शाम के पहले से ही धुंध शुरू हो जाता है और सुबह कोहरे का असर दिखने को मिलता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है. अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है.
तीन किलो मीटर की रफ्तार से बह रही हवा
ठंड के बीच उत्तरी हवाएं तीन किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है. जैसे ही हवा की गति तेज होगी ठंड भी बढ़ेगी. कुछ दिन पहले जिले में उत्तर-पूर्वी दिशा से 5 किलो मीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं बह रही थी. जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान भी 7.5 डिग्री तक पहुंच गया था. लेकिन इस समय हवा की रफ्तार धीमी है, जैसे ही सर्द हवाएं तेज होगी ठंड भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. दिसम्बर में दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान जाने की उम्मीद है. इससे और नीचे भी ठंड के साथ तापमान जा सकता है. इस बार हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी

Next Post

गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में 7 बीएलओ ने सौ प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा

Sun Nov 23 , 2025
रीवा:जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षणक का कार्य किया जा रहा है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा के निर्देशन में जिले में बीएलओ द्वारा लगातार डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. आज भी कई बीएलओ ने सौ प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर […]

You May Like