स्वच्छता लीग में इंदौर को कॉल:

महापौर ,आयुक्त सहित 10 सदस्यीय दल 17 को दिल्ली में

इंदौर : स्वच्छ भारत मिशन में इस बार अहमदाबाद को प्रथम पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार ने इंदौर को इस बार मिशन के बजाय बड़े शहरों के साथ स्वच्छता सुपर लीग में रखा है। खास बात यह है कि उक्त लीग के पुरस्कार की घोषणा 17 जुलाई को होगी । इंदौर को स्वच्छता सुपर लीग में भी कॉल आ गया है।स्वच्छ भारत मिशन के परिणाम यूं तो 15 जुलाई को घोषित होने वाले है, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के पुरस्कार विजेता की जानकारी मिल चुकी है। इस बार मिशन में अहमदाबाद स्वच्छता में नंबर वन बन गया है।

दूसरे स्थान पर भोपाल और तीसरे स्थान पर लखनऊ के आने की चर्चा चल रही है।ध्यान रहे कि इंदौर स्वच्छता अभियान का 7 बार सिरमौर बना है। इंदौर को केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान से हटाकर सुपर लीग में शामिल किया है। इंदौर का मुकाबला मुंबई, सूरत जैसे 15 शहरों के साथ है , पर खुशी की बात यह है कि 17 जुलाई को घोषित होने वाले स्वच्छता सुपर लीग के परिणाम के लिए इंदौर को दिल्ली से कॉल आ गया है।

ऐसी संभावना है कि स्वच्छता सुपर लीग में भी इंदौर ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली बुलाने की पुष्टि करते हुए आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल दिल्ली जा रहा है। दिल्ली का बुलावा कई केटेगरी में इंदौर के पुरस्कृत होने की संभावना है।

Next Post

टीकमगढ़ में 40 घंटे की बारिश में तालाब ओवरफ्लो,9 इंच वर्षा

Sun Jul 13 , 2025
टीकमगढ़: नगर में 40 घंटे की बारिश में तालाब ओवरफ्लो हो गए तो 9 इंच वर्षा बारिश के कारण महेंद्र सागर तालाब ओवरफ्लो होकर बंडा नहर में बहने लगा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने एक महीने पहले बंडा नहर की सफाई अभियान […]

You May Like