राजगढ़ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण 

राजगढ़। प्रशासकीय कार्य की सुविधा को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग केे तहत कार्यरत कर्मचारियों के कार्य स्थल में अदला-बदली की गई है.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि को देखते हुए आगामी आदेश तक राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को उनके स्थान से अन्यत्र जगह स्थानांतरित किया गया है. जिन कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें कमल किशोर जाटव सहा. ग्रेड-02 को खिलचीपुर से भू-अर्जन एवं एस.डब्ल्यू. (संलग्नीकरण), महेन्द्र बड़ोने सहा. ग्रेड-02 भू-अर्जन शाखा से कार्यालय अधीक्षक, ओम प्रकाश पुष्पद विभागीय जांच व शिकायत शाखा से विभागीय जांच व शिकायत शाखा केे साथ एस.सी.-दो, महेन्द्र चौहान सहा. ग्रेड-03 को तहसील कार्यालय राजगढ़ से एस.सी-दो सहायक, सुभाष विजयवर्गीय स्थापना शाखा से आडिट/निरीक्षण शाखा में, अंकित भट्ट विधि एवं आर.एम. शाखा से स्थापना एवं माफी शाखा, शिवम शर्मा स्थापना सहायक से पी.जी. एवं सी.एम.मॉनिट शाखा, रामेश्वर कुंभकार एस.सी.-दो शाखा से तहसील कार्यालय राजगढ़ एवं मयंक सक्सेना को खनिज शाखा से विधि/आर.एम. शाखा में स्थानांतरित किया गया है.

Next Post

संघर्ष से सफलता का सफर: मंदसौर की सिमरन चौहान बनी राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ चैंपियन

Thu Nov 13 , 2025
मंदसौर। प्रवासी समुदाय घुमंतू कार्य, मालवा प्रांत जिला मंदसौर की प्रतिभाशाली बेटी सिमरन चौहान (मोरखेड़ा) ने सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने अदम्य साहस और मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और समाज का गौरव बढ़ाया है। सिमरन इससे पूर्व […]

You May Like