जबलपुर। अधारताल तालाब में 17 जून को एक युवक की तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी निकली। जिसने हत्या करने के साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को तालाब में फेंका था। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नि को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विदित हो कि अरविन्द उर्फ रिंकू गोटिया 35 वर्ष निवासी नेहरू नगर कंचनपुर अधारताल का 15 जून की सुबह लगभग 8 बजे घर से टिफिन लेकर निकला था जो घर वापस नहीं आया था 17 जून की सुबह लगभग 10 बजे उसका शव तालाब मेें उताराता मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया। जांच में यह बात सामने आई कि अरविन्द उर्फ रिंकू एवं और उसकी पत्नी गनेशी बाई के बीच तालाब के किनारे मारपीट हुई थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी इसके बाद पत्नी ने अरविंद को तालाब में गहरे पानी तरफ ढकेल दिया था। पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट के निशान मिले थे।
