आज से सावन माह शुरू, मंदिरों पर उमड़ी भीड़, पहला सोमवार 14 को मनेगा

ग्वालियर:सावन माह की शुरूआत आज 11 जुलाई शुक्रवार से हो गई है। आज पहले दिन शहर के अचलेश्वर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर, भूतेश्वर एवं मार्कंडेय शिव मंदिरों पर भक्तों की खूब भीड़ उमड़ रही है। लोग आस्था भाव से अभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस माह में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाएगी, साथ ही 18 त्योहार मनाए जाएंगे जिसमें प्रमुख रूप से शिवरात्रि, नाग पंचमी और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सावन के महीने में व्रत त्योहारों की भरमार होगी। सावन के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक रोजाना कोई न कोई व्रत त्योहार पड़ेगा। सावन में भगवान शिव की पूजा और रूद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। सावन के महीने में शिव पूजन का महत्व और बढ़ जाता है। श्रावण में सावन सोमवार, मंगला गौरी, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, पुत्रदा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इसके फलस्वरूप महादेव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वर दिया। मान्यता है कि जो भी सावन के सोमवार में भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है उसे मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है।

Next Post

अमेरिका-चीन तनाव कम करने की उम्मीद: मलेशिया में US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच आज महत्वपूर्ण बैठक

Fri Jul 11 , 2025
दक्षिण पूर्व एशियाई सुरक्षा सम्मेलन के इतर कुआलालंपुर में हो रही है उच्च-स्तरीय वार्ता; व्यापार, सुरक्षा और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा। कुआलालंपुर, 11 जुलाई, 2025 (नवभारत): अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में आज मलेशिया में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल […]

You May Like