शहर के मंदिरों में मन रही षट्तिला एकादशी एवं मकर संक्रांति, दान पुण्य के साथ किया भगवान का मनमोहक श्रृंगार

ग्वालियर: शहर के मंदिरों में षट्तिला एकादशी एवं मकर संक्रांति पर्व आज बुधवार को मनाया जा रहा है। श्री सनातन धर्म मंदिर में भी आज षट्तिला एकादशी एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि आचार्यों के मतानुसार आज 14 जनवरी को षट्तिला एकादशी होने के कारण खिचड़ी का दानपुण्य कल 15 जनवरी को किया जाएगा। षट्तिला एकादशी एवं मकर संक्रांति पर्व योग एक ही दिन होने के कारण इस मकर संक्रांति का महत्व बहुत अधिक है।

सुबह से ही आज षट्तिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालु तिल गुड़, वस्त्र, पूजा सामग्री आदि वस्तुओं का दान कर रहे हैं। सनातन धर्म मंदिर में षट्तिला एकादशी पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का गर्म ऊनी वस्त्रों में मनमोहक श्रृंगार कर राधा रसोई में निर्मित फलाहारी एवं तिल गुड़ के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किए गए। शाम को आरती के उपरांत गजक का प्रसाद वितरण होगा। कल 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा भाव एवं दान पुण्य के साथ मनाया जाएगा।

Next Post

सिगरेट लाने से मना किया तो सीनियर्स ने किया जूनियर्स पर हमला

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ओरिएंटल कॉलेज में सीनियर छात्रों की दबंगई का मामला सामने आया है. सिगरेट और अन्य सामान मंगवाने का विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ न सिर्फ गाली गलौज की, बल्कि जमकर मारपीट भी की. पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने […]

You May Like