धान घोटाला: पुलिस ने नौ आरोपियों पर किया ईनाम घोषित

जबलपुर। करोड़ों के धान घोटाले में फरार नौ आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कुंडम थाने में दर्ज प्रकरण में दिलीप किरार पिता प्रेमलाल किरार 61 वर्ष निवासी प्रेमविला गोपाल विहार कोतवाली प्रभारी जिला प्रबंधक एम.पी.एस.सी.एस.सी. कलेक्ट्र्रेट कार्यालय, सुनील प्रजापति ऑपरेटर एम. पी. एस. सी. एस. सी. कलेक्ट्र्रेट कार्यालय, भैयाजी ठाकुर समिति प्रबंधक सेवा सहकारी संस्था कुण्डम उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1, श्याम सुंदर साहू प्रोपराईटर दुर्गा फुड प्रोडक्ट मनेरी मण्डला, राकेश गुप्ता प्रोपराईटर माधव एग्रो इंडस्ट्रीज मनेरी मण्डला, मुकेश कुमार हल्दकार समिति प्रबंधक सेवा सहकारी संस्था हरदुलीकला उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1, सुदर्शन कुमार, प्रोपराईटर मेसर्स मून लाईट स्टील्स मनेरी मण्डला (राईस मिलर), अनूप गोयल प्रोपराईटर आंनंद एग्रो इंडस्ट्रीज मनेरी मण्डला, दीपक संकलिया प्रभारी ईश्यू सैंटर कुण्डम एम. पी. एस. सी. एस.सी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया।

 

 

Next Post

HC ने घोड़ों की मौत को गंभीर माना, जिला कलेक्टर और केयरटेकर से मांगा जवाब

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर। हैदराबाद से लाए गए घोड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि जीवित घोड़े की मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़ी जानकारी […]

You May Like