पिकअप और मोटर साइकिल भिडंत में चार लोगों की मौत

हरदा, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन और मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में कल शाम पिकअप वाहन और मोटर साइकिल में आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो जीजा-साले सहित एक ही गांव के चार लोग शामिल हैं। अमर प्रजापति (20), रामोतार प्रजापति (70) तथा सुखराम कोरकू (30) और उसका 12 वर्षीय साला एक मोटर साइकिल पर बैठकर हरदा जिले के ग्राम मोरगढ़ी से छीपाबड़ की तरफ आ रहे थे। तभी सामने आ रही पिकअप वाहन से उनकी मोटर साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में चारों लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Next Post

मनमेाहन के अस्थि विसर्जन में शामिल होते राहुल, तो उनका गौरव बढ़ता: यादव

Wed Jan 1 , 2025
उज्जैन, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री गांधी दिवगंत श्री मनमोहन सिंह को अपना गुरु बताते हैं, वे अगर स्वर्गीय सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल होते तो उनका […]

You May Like