एकता दौड़ के साथ विभागों में दिलाई अखंडता की शपथ 

सीहोर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ती की भावना को सुदृढ़ के उद्देश्य से जिले के सभी थानों सहित जिला मुख्यालय पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया.

एकता दौड़ को विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आवासीय खेल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एकता दौड़ में लगभग 800 से अधिक युवाओं, खिलाडिय़ों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों, पुलिस बल, होमगार्ड्स, विशेष सशस्त्र बल तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर विधायक सुदेश राय द्वारा एकता दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया. इस अवसर पर सन्नी महाजन, एएसपी सुनीता रावत, डीईओ संजय सिंह तोमर सहित अनेक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

Next Post

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, तीन क्लीनिक किए सील

Fri Oct 31 , 2025
श्यामपुर। ग्राम चरनाल में अवैध रूप से क्लीनिक में मरीजों का उपचार करने वाले बंगाली डॉक्टर के पास कार्रवाई करने अमला पहुंचा तो उसने गांव वालों को बुलवाकर अमले को धमकाने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर होगी. शुक्रवार […]

You May Like