घर में सो रही वृद्ध महिला की हत्या, खून से सना मिला शव

माचलपुर। माचलपुर स्थित लोधा मोहल्ले मे मंगलवार की रात्रि को एक वृद्ध महिला की जघन्य हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में सो रही महिला का शव खून से सना हुआ मिला. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. मृत महिला लकवा से पीडि़त थी.

जानकारी के अनुसार रात्रि के समय एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में उन के ही घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला. महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार बाई लववंशी पति भंवरलाल लववंशी उम्र 70 वर्ष रात को घर में अकेली थी. जबकि परिजन नवरात्रि महोत्सव में गरबा देखने गए हुए थे. जब रात्रि में परिजन घर लौटे तब घटना का पता चला. महिला के पति भंवर लाल लववंशी आए और जब उन्होंने देखा कि घर का गेट अंदर से बंद है उन्होंने आवाज लगाई जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने कुछ देर रुककर अपनी बेटी के आने का इंतजार किया. रात्रि 11.30 बजे के आसपास उनकी बेटी आई और आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब पड़ोस के व्यक्ति को बुलाया और मकान से लगे मकान की छत से मकान का मेन गेट खुलवाकर जैसे ही अंदर गए तो महिला के मुंह से खून बह रहा था. सिर में गहरी चोट के निशान थे. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. महिला ने गंभीर चोट के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

पुलिस जुटी सघन जांच में

घटनास्थल से एक फावड़ा खून से सना मिला. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी पूजा परिहार ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. रात्रि में डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलावा तथा साक्ष्य एकत्रित किए गये. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया तत्पश्चात महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Next Post

इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed Oct 1 , 2025
भोपाल। शहर में एक इंजीनियर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पास से सुसाइड भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ. कोलार पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका कीर्ति द्विवेदी उम्र 27 वर्ष क्षेत्र के […]

You May Like

Play sound