
भोपाल। शहर में एक इंजीनियर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पास से सुसाइड भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ. कोलार पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका कीर्ति द्विवेदी उम्र 27 वर्ष क्षेत्र के नेता जी हिल्स में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. कीर्ति ने जब अपने कमरे में यह बड़ा कदम उठाया. उस दौरान उसका भाई भी अपने कमरे में था. कीर्ति की मां नव दुर्गा आरती में शामिल होने के लिए पड़ोस में गई थी. कीर्ति की मां जब घर वापस लौटी तब कीर्ति ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था. लगातार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़ते हुए अंदर पहुंचे, जहां कीर्ति फंदे पर झूल रही थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही कीर्ति को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कीर्ति बीटेक करने के बाद से इंदौर स्थित एक कंपनी में जॉब करती थी. उसका पिछले कुछ महीनों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था. वह धार्मिक थी और सोते समय कई बार उठ कर बताती थी कि उसने देवी-देवताओं को सपने में देखा था. कीर्ति का बेहतर ड़ाक्टरों के पास से इलाज भी परिजन करा रहे थे. मृतका के पिता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
