झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, तीन क्लीनिक किए सील

श्यामपुर। ग्राम चरनाल में अवैध रूप से क्लीनिक में मरीजों का उपचार करने वाले बंगाली डॉक्टर के पास कार्रवाई करने अमला पहुंचा तो उसने गांव वालों को बुलवाकर अमले को धमकाने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर होगी.

शुक्रवार को ग्राम चरनाल में एक बंगाली डॉक्टर तपन कुमार विश्वास अपनी क्लीनिक पर इलाज करते हुए पाए गए. उनके द्वारा इलाज करने हेतु या चिकित्सा व्यवसाय हेतु किसी भी प्रकार का वैद्य डिग्री या दातावेज नहीं बताया गइस दौरान तपन ने ग्रामवासियों को बुला लिया. जिससे शासकीय काम में बाधा उत्पन्न कराया गया एवं टीम को धमकियां दिलाई गई तथा क्लीनिक सील बन्द करने से रोका गया.बीएमओ डॉ. मेहर ने सीएमएचओ को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है. आरोपी डॉक्टर तपन के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू हो गई है.

इसी तरह अहमदपुर में दो क्लीनिकों को सील किया गया. डॉ. विश्वास को इलाज करते पाया गया इनके पास मरीज पाए गए तथा पूछने पर डिग्री, क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन तथा कोई भी एलोपैथिक दवाई देने का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया. विश्वास का कहना है कि मेरे पास हाई कोर्ट का आदेश है परन्तु कोई भी आदेश विश्वास द्वारा नहीं दिखाया गया. उनका क्लीनिक सील किया गया. अहमदपुर में पर्वत सिंह दांगी की क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गई जहां दांगी का सहायक भगवत साहू मरीजों का इलाज करते पाया जाने पर दवा जब्त कर क्लीनिक को सील किया गया.

Next Post

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में अर्थव्यवस्था पर मंथन

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल की शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर में हुई बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य पर गहन विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि बैठक में घरेलू अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के साथ मौजूदा भू-राजनैतिक […]

You May Like