
जबलपुर। गोहलपुर कृष्णा कॉलोनी स्थित नंदन विहार में मंगलवार शाम झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नाले में झाड़ियों के बीच फंसा शव पुलिस ने निकलवाया। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को का कहना है कि मामले की जांच जारी है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
